देवल संवाददाता,इन्दारा। क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत राम स्वरूप पोखरे से शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के नागरिकों,युवाओं, व्यापारी वर्ग और समजसेवियो ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए हाथो में तिरंगा लिए देश के वीर सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया। यह यात्रा रामस्वरूप पोखरे से शुरू होकर अदरी नगर पंचायत होते हुए मऊ-मझवारा शहीद मार्ग पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाए और सुरक्षा बलों के शौर्य को सलाम किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है। इस तिरंगा यात्रा में संजय कुमार,नरसिंह मौर्य,हरिकेश कुमार,जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य,मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप चौरसिया,जिला मंत्री दिवाकर मिश्रा,पूर्व जिला महामंत्री दीनबंधु राय,भाजपा नेता सूरज राय,प्रिंस गुप्ता महामंत्री,चंदन गुप्ता उपाध्यक्ष,कृष्ण बिहारी तिवारी,पुनीत सिंह,रघुवीर राजभर आदि उपस्थित रहे।