शनिवार को बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर कोयलसा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा राधा कृष्ण मंदिर होते हुए शहीद स्मारक बूढ़नपुर में पहुंचकर समाप्त हुई। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे देश के सैनिको ने जिस तरह से पाकिस्तान को उसकी जमीन पर धूल चटकार ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया यह हमारे देश के लिए बड़े ही गौरव की बात है। हम सभी कार्यकर्ता इसी खुशी को प्रदर्शित करने के लिए और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लालगंज के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जब-जब हमारे देश की आन बान शान पर आज आंच आती है तो हमारी तीनों सेनाएं दुश्मन को छठी का दूध याद दिलाने काम करती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि हमें बड़ा गर्व होता है कि हमारा जन्म भारत जैसे देश में हुआ है। भारत देश के वीर सैनिक अपने जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं। बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद संगीता आजाद, रमाकांत मिश्र, पुष्कर मिश्र, धीरज मिश्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, बीरेंद्र सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, धर्ममणि पाण्डेय, अशोक मिश्र, प्रेम सागर पाण्डेय, प्रेम शंकर पाण्डेय,मनोज कुमार सिंह, राममूरत मौर्य,आशुतोष चौबे, बिंदु सिंह, राजू राजभर, रूद्र शर्मा, हनुमंत प्रसाद सिंह, चन्द्रजीत तिवारी, हरीश तिवारी, जगन्नाथ राजभर, नीरज तिवारी, हर्षित सिंह, अनुराग सिंह ब्लॉक प्रमुख पल्हना, अजय यादव, सुनील सिंह डब्बू, दीपक मोदनवाल, मनोज सिंह, प्रदीप पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।