देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। घोरावल के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय वेद गायन एवं वेद ज्ञान कार्यशाला का मंगलवार को समापन 1 2 हो गया। बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभकिया। इससे पूर्व दीनबंधु त्रिपाठी ने एसडीएम को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नितांत आवश्यक हैं। आज की नई पीढ़ियों के ज्ञानवर्धन के लिए इस प्रकार के वैदिक कार्यक्रम काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में माथे पर तिलक लगाएं बच्चों को वेद के श्लोक का गायन करते देख मन आह्लादित हो गया। वेद सिर्फ श्लोक ही नहीं अपितु ज्ञान का अथाह भंडार है, जिससे समाज निरंतर लाभांवित होता रहता है।