कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।भाजपा सरकार की एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को समर्थन देने की कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में जनपद में चल रहे सम्मेलनों की कड़ी में गुरुवार को टांडा विधान सभा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद पी जी कालेज में कार्यक्रम जिला संयोजक मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,विशिष्ट अतिथि चीफ प्रॉक्टर मनीराम एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ ध्यान चंद वर्मा की उपस्थिति एवं जवाहर लाल मौर्य के संयोजन में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि बार बार होने वाले चुनाव से एक राष्ट्र एक चुनाव का विधान देश में लागू होने से मानवीय और आर्थिक नुकसान से छुटकारा पाया जा सकता है। कहा कि चुनावी महीनों में विकास की गति रुकने से जनता सहित देश और प्रदेश को खासा नुकसान पहुंचता है। सारी सरकारी मशीनरी चुनावी तैयारी में जुट जाती है।जनता के विभिन्न प्रकार के कार्य विलंबित हो जाते हैं। बार बार के चुनाव से आम जनता के हित प्रभावित होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक राष्ट्र एक चुनाव की परिकल्पना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी ने एक चुनाव की परिकल्पना कर देश की हित को साधा है और जनता की पीड़ा को दूर करने का काम किया है।
सम्मेलन का संचालन प्रवक्ता मो0 रिजवान अहमद ने किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि ऐसे ही सम्मेलन जनपद की अन्य विधान सभाओं में भी किए जाने की योजना रचना बनाया गया है।
महिला सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रवक्ता मो0 खालिद सहित सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं।