देवल, ब्यूरो चीफ,मिर्जापुर।जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनता दर्शन में आए फरियादियो की समस्याओ को जिलाधिकारी प्रियंका प्रियंका निरंजन ने सुनते हुए निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता दर्शन में अवैध अतिक्रमण से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रो पर जिालधिकारी द्वारा कड़ी रूख अपनाते हुए उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीनो पर अतिक्रमण कर तालाबो आदि पर अतिक्रमण करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलो में राजस्व व पुलिस की टीम गटिम कर मौके पर भेजा जाए तथा दोनो पक्षो की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ मामले का संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाए।