निजामाबाद, आजमगढ़। दिनांक 06.04.2024 को आवेदक अभिषेक प्रजापति निवासी हुसेनाबाद थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के साथ 3,998 रूपये का फ्राड हुआ था। जिसके संबन्ध में साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या 2310424XXXXX पंजीकृत हुआ था। फ्राड के सभी पैसै उड़ीसा स्थित SBI बैंक में होल्ड करावाया गया था। उक्त शिकायत पर थानाध्यक्ष निजामाबाद के निर्देश पर नियामानुसार कार्वयाही करते हुए कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए योगेन्द्र यादव थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदक के खाते में कुल 3,998 /- रूपये वापस कराया गया। जिसपर आवेदक द्वारा पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया गया।