देवल संवाददाता, आजमगढ़। दीपक कुमार वर्मा S/O राजकुमार सेठ सा0 अनन्तपुरा कटरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाक 29.04.25 को समय करीब शाम 5.45 बजे मेरे ज्वैलरी की दुकान पर एक महिला आयी तथा मुझसे सोने का कड़ा दिखाने के लिए बोली, मैने उस महिला को कई सेट सोने का कड़ा निकाल कर दिखाया जो नकाब पहनी थी। उस महिला ने दो कड़ा निकाल कर अपने हाथ मे पहन लिया मैं दूंसरे ग्राहक को गहना दिखाने लगा तब तक उस नकाब वाली महिला जो दो कड़ा पहनी थी उठकर तुरन्त चली गयी जब मैं उस महिला को तुरन्त खोजना शुरु किया। परन्तु वह महिला नहीं मिली। वह महिला कड़ा चुरा कर चली गई है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 236/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात महिला के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 22.05.2025 को उ0नि0 सूरज कुमार चौधरी, उ0नि0 रामकिशोर शर्मा, हे0कां0 संतोष तिवारी, हे0कां0 सुनील कुमार, म0कां0 अर्चना पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आयी अभियुक्ता समा परवीन पत्नी रईश अहमद निवासी चूड़ीहार मोहल्ला थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष को कालीचौरा तिराहे से समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से दो पीले धातु के कड़े बरामद हुए।