देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को नगर में जुलूस निकालकर राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी मांगों को लेकर नगर भ्रमण कर कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी नामित ज्ञापन देकर बुलंद की आवाज।
जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने बताया कि भारत के संविधान लोकतंत्र और बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु होने वाले राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को लेकर आज बुलंद की गई आवाज दिया गया माग पत्र ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और बहुजन समाज के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु बुधवार को भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं अन्य संगठनाओं के संयुक्त तत्वावधान में 'राष्ट्रव्यापी जेलभरो आंदोलन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका नेतृत्व वामन मेश्राम (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय संयोजक, बहुजन क्रांति मोर्चा, नई दिल्ली) और चौधरी विकास पटेल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नई दिल्ली) और सभी सहभागी बहुजन समाज के हजारों संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय /राज्य/जिला स्तरपर लगभग 500 जिलों में किया जा रहा है।
"राष्ट्रव्यापी ज़ेलभारो आंदोलन" के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:- लोकतंत्र एवं मताधिकार के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु चुनाव प्रक्रिया में सुधार भारत की समस्त जनता की भावना के विरोध में जबरन चुनाव प्रक्रिया में अनिवार्य रूप में असंवैधानिक एवं मशीन का उपयोग किया जा रहा है। जिससे आम चुनावों में एवं मशीन द्वारा हुए धांदली के कई सारे उदाहरण सामने आए है। वर्तमान एवं प्रणाली जनता के वोट के मौलिक अधिकार को शून्य
कर रही है और 3.5% शासक वर्ग द्वारा सत्ता पर असंवैधानिक कब्जे का माध्यम बन चुकी है। इसलिए समस्त भारतीय समाज के द्वारा प्रतिनिधि के रूप में एवं को हटाने के लिए समस्त बैलेट पेपर से पारदर्शी चुनाव कराने के लिये यह जेलभरो आंदोलन किया जा रहा है। जाति आधारित जनगणना की मांग केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना से इनकार करना संविधान विरोधी है। यह पिछड़े वर्ग को विकास की योजनाओं एवं आरक्षण से और समस्त संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने की साजिश है। इसको उजागर करते हुए पिछड़े वर्ग सहित 6 सूत्री मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर मुलायम सिंह राम सिंह, प्रदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।