देवल संवाददाता,म ऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन जिला कार्यालय से चल कर कलेक्टरेट पहुचा और सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में माग की गई है कि शुल्क वृद्धि तुरंत वापस ली जाय तथा भीषण चक्रवात और बारिश से फसलों की हुई क्षति की भरपाई सरकार करे तथा मुवावजा दिया जाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राज मंगल यादव तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान जावेद के अलावा अनिल कुमार जायसवाल रामकरन यादव सुहैल एडवोकेट सुरेन्द्र पांडे एड ओमप्रकाश राय एड प्रमोद सिंह एड सुख चैन एड सिकन्दर प्रसाद शिवाजी कन्नोजिया सुखराम चौहान महेन्द्र सोनकर रफी अतहर खजांची रामचंद्र राय असद नोमानी आदि ने भाग लिया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के महासचिव श्री उदय प्रताप राय एड ने दिया है।