शिवांश, ब्यूरो चीफ, देवल ।उत्तर प्रदेश सरकार की ‘‘सेवा, सुरक्षा सुशासन‘‘ की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में वृहस्पतिवार को तीसरे दिन मा0 मंत्री ओम प्रकाश राजभर पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए समस्त विभागों के स्टालों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा संास्कृतिक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागतगीत प्रस्तुत किए गए। परिसर मे आयोजित महिला सशक्तिकरण एंव समृद्धि तथा ऋण मेले का मा0 मंत्री जी फीताकाटकर शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन, की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि आठ वर्षाे के कार्यकाल मे जनता ने स्वीकार किया है कि प्रदेश मे जो दंगे होते थे वो बंद हो गये। छुट्टा अपराधियों पर बडे़ पैमाने पर लगाम लग चुका है, किसान सम्मान निधि बिचौलियो से मुक्त होकर सीधे किसानो के खाते मे जा रही है। आयुष्मान कार्ड से हर वो पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त कर रहा है। पात्रो को बिना किसी परेशानी के अगूंठा लगाकर राशन प्राप्त हो रहा है। किसानो को सिचाई के लिए नहरो की समस्या दूर हो गयी, अधूरे नहरो का निर्माण पूर्ण कराया गया है। किसानो का गन्ना भुगतान समय से हो रहे है। नौजवानो को नौकरियां एवं रोजगार देने का काम सरकार ने इन आठ सालो मे किया है। ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ केन्द्र व राज्य सरकार के नेतृत्व मे अच्छे से चल रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्षो मे सेवा, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि, सनातन एवं संस्कृति की दिशा मे अभूतपूर्व कार्य किया, आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षो मे जनहित मे कई ऐतिहासिक कार्य किए है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के कारण समाज के सभी वर्गो को विकास का लाभ मिल रहा है।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा केन्द सरकार महिलाओें को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिवद्ध है इस लिए विभिन्न विभागो के योजना के माध्यम से उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाएॅ लाई जा रही है।
विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि इस प्रदर्शनी में समस्त विभागों के इंस्टाल लगाए गए हैं एवं लोगों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जो भी पात्र है वह इस मेले में अवश्य आए और योजनाओं का लाभ पाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहले लोग तहसील से लेकर जनपद मुख्यालय तक अपनी समस्याओं को लेकर चक्कर लगाते थे लेकिन जब से हमारी पार्टी की सरकार बनी है हमारी सरकार ने गांव के विकास पर जोर दिया है। हमें आज कोई संदेह नहीं है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीबों का कल्याण हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री द्वारा नव नियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, अच्छे कार्य करने वाले आगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ग्रामप्रधानो को प्रशस्ति पत्र, संस्कृति विभाग के कलाकारो को प्रमाण पत्र का वितरण किया इसके साथ ही विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत ऋण वितरण, विभिन्न विभागो के द्वारा संचालित योजना के पात्र लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, टी 0बी से ग्रसित मरीेज को पोषण किट आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मा0 कैबिनेट मंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार की स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप किया । कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने स्वागत सम्बोधन व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य ने किया । संचालन दुर्गेश सिंह ने किया । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, डिप्टी कलेक्टर चन्द्रशेखर यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी, अंशुल मौर्य, सुरेंद्र राजभर जिलाध्यक्ष भासपा, सुरेश राजभर प्रतिनिधि मा0मंत्री जी, दयाशंकर पांडेय मंत्री भाजपा ,साधना राय जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, माया सिंह मंत्री भाजपा महिला मोर्चा , रुद्रा पांडेय पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, पूनम मौर्या क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित रहेे।