देवल संवादाता,मिर्जापुर। मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह के साथ 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने ड्यूटीरत मजिस्ट्रटो व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मां के धाम आने की सम्भावना है अतएव सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी केवल ड्यूटी न समझकर बल्कि सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं से विन्रम व्यवहार रखते हुए उन्हें सुगमतापूर्वक मां का दर्शन कराएं ताकि वे अच्छे से दर्शन पूजन कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी अपने ड्यूटी तब तक नही छोड़ेगे तब तक उनके स्थान पर उनका प्रतिस्थानी नही आ जाता हैं। इस अवसर पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।
मण्डलायुक्त ने महाशिवरात्रि पर्व केे दृष्टिगत विन्ध्याचल पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
फ़रवरी 25, 2025
0
Tags