कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।
भाजपा द्वारा देश के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष मनाए जाने की कार्यक्रम के सम्बन्ध में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विधान परिषद सदस्य डॉ हरिओम पाण्डेय ने कार्यक्रम जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,कार्यक्रम सह संयोजक दीपक तिवारी के साथ प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मना रही है। कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की 25 दिसंबर को जन्म जयंती पर जनपद के बूथ, मण्डल,जिला,प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से सम्पन्न हुए। अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। देशवासी गौरवान्वित हैं कि देश के दूरदर्शी,कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं।अटल जी पर लिखे गए लेखों,पुस्तकों को एकत्रित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। कहा कि भाजपा द्वारा 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन,सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे। सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान,अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिलों में लेख और पुस्तकों के लेखक को सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,पूर्व विधायक जय राम विमल,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,बाबा राम शब्द यादव शामिल रहे।