देवल संवादाता,मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि 30 जनवरी 2025 को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक चलाया जाएगा। कुष्ठ पखवाड़ा जनपद के सभी ग्राम सभाओं/नगरी वार्डों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन सभी ग्राम प्रधानों/ग्राम पंचायत अधिकारी संबंधित नागरी कक्षेत्रों के सभासद के स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा आशा, आंगनबाड़ी,स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ए.एन.एम. द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में दिनांक 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक अपने कार्यों के साथ-साथ प्रत्येक ग्राम वासियों के घर-घर जाकर चर्चा करेंगे एवं कुष्ठ रोग की भ्रांतियां एवं रोकथाम के बारे में जागरुक करेंगें। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में मनाएंगे और इस अभियान का प्रयास है कि कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।