गंभीरपुर, आजमगढ़। दिनांक 17.12.2024 को वादिनी मुकदमा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ने थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी विनय उर्फ जैकी पुत्र संतोष राय निवासी अछीछी थाना गम्भीरपुर जनपद-आजमगढ़ उम्र-35 वर्ष
द्वारा वादिनी की लडकी के साथ दुष्कर्म किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-10/2025 धारा 65(2),351(2) BNS व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बनाम विनय राय उर्फ जैकी पुत्र संतोष राय निवासी ग्राम अछीछी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया था। दिनांक-13.01.2025 को थानाध्यक्ष बसन्त लाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय उर्फ जैकी पुत्र संतोष राय निवासी अछीछी थाना गम्भीरपुर जनपद-आजमगढ़, वाराणसी आजमगढ़ को हाईवे पर ग्राम अछीछी मोड़ के पास समय करीब 11.54 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।