देवल संवादाता,इंदारा। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी अण्डर-19 प्रतियोगिता भिवानी हरियाणा में आयोजित किया जाएगा। इसमें मऊ जनपद के परमानंद इण्टर कॉलेज कसारा का छात्र सूरज राम भी चयनित किया गया है। इस कबड्डी प्रतियोगिता में मऊ,आजमगढ़,बलिया जनपद सहित अन्य जनपदों से 12 खिलाड़ी प्रतिभागी करेंगे। चयन होने पर कॉलेज प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ गई।प्रधानाचार्य कमलेश राय ने कहा कि 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी अण्डर-19 छात्र प्रतियोगिता भिवानी हरियाणा में प्रतिभा करना खिलाड़ियों के लिए गौरव का विषय है। मुझे विश्वास है कि परमानन्द इंटर कॉलेज कसारा मऊ जनपद के खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता जीतकर आएंगे। उन्होंने खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाते हुए पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ अपना प्रदर्शन करने का अनुरोध किया।चयन पर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश राय,प्रबंधक प्रियंका राय,रामेश्वर, रामसरीख,अभिमन्यु,संजय आदि में खुशी की लहर दौड़ गई।