जीयनपुर, आजमगढ़। दिनांक 30.12.2024 को आवेदक अनुप कुमार पुत्र स्व फूलचन्द ग्रा0 बरगदिया थाना मोहम्दी जनपद लखीमपुर खीरी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी के बहन की शादी दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के साथ हुयी है। वादी की बहन को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताडित किया जाता था जिससे क्षुब्ध होकर वादी की बहन द्वारा फाँसी लगाकर अपनी हत्या कर लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 577/2024 धारा 85/80BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम अभियुक्तों 1.दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ (पति) 2.आशा पत्नी राजेन्द्र निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़(सास) 3.दीपक की बहन पुत्री राजेन्द्र निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। दिनांक 30.12.2024 को थानाध्यक्ष मुझ थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों 1.दीपक पुत्र राजेन्द्र निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 2. आशा पत्नी राजेन्द्र निवासी मझौवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को उनके घर के पास ग्राम मझौवा थाना जीयनपुर आजमगढ़ के पास से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया।