देवल संवाददाता, गोरखपुर ।बुधवार को दस वर्षीय बच्ची का हाथ पकड़कर खींचे जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। बताया जा रहा था कि अगवा करने की कोशिश की गई। बाद में परिजनों के सामने आने पर पता चला कि मामला छेड़खानी का है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
राजघाट क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी और हाथ खींचकर अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़ाहरा सिसवा निवासी मोहम्मद सैफ के रूप में हुई। वर्तमान में आरोपी परिवार के साथ तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर में रहता है। पिता पंक्चर की दुकान चलाते हैं।
बुधवार को दस वर्षीय बच्ची का हाथ पकड़कर खींचे जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। बताया जा रहा था कि अगवा करने की कोशिश की गई। बाद में परिजनों के सामने आने पर पता चला कि मामला छेड़खानी का है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पिता ने बताया कि बेटे के सिर पर कई साल पहले चोट लग गई थी। इसका उसके दिमाग पर भी असर पड़ गया है। उसे अपनी देखरेख में एक दुकान पर लगाया है। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।