देवल संवाददाता,इन्दारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव स्थित महुम्मद अली इंटर कालेज के पास गुरुवार की दोपहर बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल,ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवा।मिली जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र रामसरिख सिंह उम्र 27 वर्षीय गुरुवार की दोपहर अपने घर मुहम्मदपुर से किसी कार्य के लिए बाइक से इंदारा बाजार जा रहा है। वह जैसे ही मुहम्मद अली इंटर कॉलेज के पास पहुचा था की इंदारा बाजार की ओर से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कुल चार लोग घायल हो गए।जिसमें सूर्य प्रकाश सिंह पुत्र रामसरिख सिंह बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।जहाँ सूर्य प्रकाश सिंह (सूरज) का एक प्राईवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।