देवल संवाददाता ,लखनऊ।ईरानी कप में सरफराज खान के दोहरे शतक से मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई। हालांकि, मुंबई की शुरुआत खराब रही और 37 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे।
राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे ईरानी कप के मुकाबले में सरफराज खान ने शेष भारत के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाते हुए मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मंगलवार को दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने चार विकेट पर 237 रन बना लिए थे। तब श्रेयस अय्यर 57 और सरफराज खान 54 रन बनाकर खेल रहे थे।
टीम ने मंगलवार को दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 237 रन बना लिए थे। तब श्रेयस अय्यर 57 और सरफराज खान 54 रन बनाकर खेल रहे थे।। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में गीली आउटफील्ड के चलते पहले दिन 68 ओवर का खेल हो पाया।
इससे पहले शेष भारत के कप्तान रितुराज गायकवाड़ ने टास जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। छह रन के योग पर मुंबई को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ चार रन के निजी योग पर मुकेश कुमार की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल द्वारा स्लिप पर लपके गए। इसी स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा, जब विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे खाता खोले बगैर मुकेश कुमार की गेंद पर विकेटों के बीच ध्रुव जुरैल को कैच दे बैठे। इसके बाद मुंबई को 37 के योग पर तीसरा झटका लगा।
यहां सलामी बल्लेबाज आयुष मराठे 19 रन के निजी योग पर मुकेश कुमार का तीसरा शिकार बने। इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाला और स्कोर को 139 रन तक ले गए। यहां खतरनाक दिख रहे अय्यर 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर यश दयाल की गेंद पर कप्तान रितुराज को कैच दे बैठे। इस दौरान उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के जमाए। इसके बाद सरफराज खान ने अंजिक्य के साथ पारी को आगे बढ़ाया।