दैनिक देवल,ब्यूरो,सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश के चुनाव मे प्रचण्ड जीत से जनपद सोनभद्र के कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखने को मिला इस मौके पर नगर के स्वर्ण जयन्ती चौक व भाजपा जिला कार्यालय पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर पटाखा फोड़कर जीत की खुशियां मनायी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि देश की जनता व हरियाणा प्रदेश की जनता का पूरा विश्वास भारतीय जनता पार्टी व नरेन्द्र मोदी के नीतियों व नेतृत्व पर है जिसके कारण हरियाणा मे लगातार जनता ने तीसरी बार एकतरफा जनादेश दिया है उससे यह साबित होता है कि देश मे दंगाइयों व देश विराधी ताकतो का जनता अपने मताधिकार से मुंहतोड़ जवाब दिया है। और आगे आने वाले समय मे भी देश की जनता होने वाले प्रदेशों के चुनावों मे भी अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही देगी।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, नार सिंह पटेल, विकास मिश्रा, अतुल पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, मनोज सोनकर, राजबहादुर सिंह पटेल, प्रशान्त चौबे, अजय पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।