देवल संवाददाता। आजमगढ़ 16 सितम्बर उत्तर प्रदेश ग्रामीण चौकीदारों का पूर्वांचल सम्मेलन बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क आजमगढ़ में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में चौकीदार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की भाजपा ने जो वादा किया था वह निभाया नही और अगले महीने प्रदेश के हजारों चौकीदार राजभवन और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। सरकार को आगाह करते हुए श्रीकांत शुक्ला ने कहा की हम गरीब लोग सरकार बनाना और हटाना दोनो जानते हैं।भगवाधारी योगी जी लाल पगड़ी को उचित सम्मान दो वरना हम आप को कालिदास मार्ग नही छोड़ेंगे। ज्ञात हो चौकीदारों को मात्र 2500 रुपए मासिक मानदेय मिलता है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिहार से जमादार चौकीदार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर संत सिंह आए थे और उन्हों ने कहा बिहार में चौकीदारों को राजकर्मी का दर्जा प्राप्त है और उन्हें 60000 वेतन मिलता है।उत्तर प्रदेश सरकार गरीब चौकीदारों के साथ अन्याय कर रही है।उन्हों ने आगे कहा की अब बिहार के चौकीदार भी वहां की लड़ाई में शामिल होंगे। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला अध्यक्ष राम चंदर प्रजापति ने किया और संचालन जयमूर्ति यादव ने किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी बृजेश सिंह ,आशीष उपाध्याय ने भी हिस्सा लिया।जय करन पटेल,श्याम सुंदर,सुरेंद्र गौतम मतवाल पासवान श्रीकांत यादव भरत लाल और हरे राम पासवान ने अपने विचार रखे।अंत में राजकर्मी बनाए जाने की पांच सूत्रीय ज्ञापन मांगपत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।