बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। किशोरी के लापता होने पर परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लापता किशोरी की मां ने अपनी बेटी का अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। किशोरी के गायब होने से परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस बाबत उचित कारवाई की जांच रही है। किशोरी की बारमदगी का प्रयास चल रहा है। किशोरी की मां ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।