वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो रोहित शर्मा 50 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बने। रोहित ने WTC में 32 मैचों की 54 पारियों में आज तक 51 छक्के जड़ चुके हैं। इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं जो 45 मैचों की 82 पारियों में अभी तक 78 छक्के लगा चुके हैं।भारत और इंग्लैंड के बीच खेले पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। रोहित WTC के 2023-25 सीजन में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने। मार्क वुड के ओवर में रोहित ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बात करें तो रोहित शर्मा 50 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बने। रोहित ने WTC में 32 मैचों की 54 पारियों में आज तक 51 छक्के जड़ चुके हैं। इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स हैं, जो 45 मैचों की 82 पारियों में अभी तक 78 छक्के लगा चुके हैं।तीसरे नंबर पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूद हैं। पतं ने 24 WTC टेस्ट मैच में 38 छक्के जड़े हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मौजूद है। बेयरस्टो ने 35 मैच की 66 पारियों में 29 छक्के लगाए हैं। पांचवें स्थान पर भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। जायसवाल ने 9 टेस्ट मैच की 16 पारियों में 29 छक्के लगा चुके हैं