मऊ। दिनांक 6/03/2024 दिन बुधवार को प्रातः 10:16 बजे राजीव सामाजिक शिक्षण सेवा संस्थान द्वारा ग्राम कसारा में प्रस्तावित पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच संपन्न हुआ ज्ञातव्य है।कि विगत कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने पीपीपी मोड पर मऊ जनपद में मेडिकल कॉलेज का अनुबंध हुआ था। उसी कड़ी में आज भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया,इस अवसर पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉ मनीष कुमार राय ने बताया कि यहां पर 600 बेड का हॉस्पिटल जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा जहां पर सभी सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।यह मेडिकल कॉलेज पूर्वांचल के पिछड़े जिलों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से मऊ जिले के समस्त चिकित्सक डॉक्टर नवीन सिंह,डॉक्टर वशिष्ठ, नारायण सिंह,डॉक्टर एस एन राय,डॉक्टर एस के सिंह,डॉक्टर सरफराज, डॉक्टर डी एन राय,डॉक्टर पीके गुप्ता,डॉक्टर क्षितिज,डॉक्टर कम राय, डॉक्टर ओपी सिंह,डॉक्टर अतुल राय, डॉक्टर आनंद जायसवाल,डॉक्टर एक रंजन,डॉक्टर पवन गुप्ता,डॉक्टर विनय कुमार गुप्ता,डॉक्टर प्रवीण सिंह,डॉक्टर की राई,डॉक्टर पीएन सिंह, डॉक्टर असगर अली,डॉक्टर की सनी, डॉक्टर एस खालिद,डॉक्टर के खान, डॉक्टर प्रकाश चंद्र यादव,डॉक्टर रितेश कुमार,डॉक्टर सुनीता,डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव,डॉक्टर नम्रता श्रीवास्तव,डॉ अजय सिंह,डॉक्टर विजय के सिंह, डॉक्टर योगेंद्र यादव,इत्यादि चिकित्सक मौजूद रहे तथा समाज सेवा से जुड़े हुए लोगों में मुन्ना दुबे,अशोक सिंह,संजय पांडे,आनंद प्रताप सिंह,डिंपल जायसवाल,संगीता द्विवेदी,पूजा राय,इत्यादि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में सैकड़ो प्रधान बीडीसी ब्लॉक प्रमुख गढ़ एवं जिला पंचायत सदस्यों में प्रिंस यादव,विनय कुमार,मनोज कुमार,अशफाक,रोहित, राम दरस यादव,अमरनाथ चौहान, अशोक लोहिया आदि लोग उपस्थित रहे।