देवल संवाददाता, डॉ अनिल सिंह
कुर्थीजाफरपुर। कोपागंज विकासखंड के साभागर में बुधवार को खंडविकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व शक्ति वंदन अभियान के तहत समूह की महिलाओं तथा एनजीओ सम्पर्क,बीसी सखी का कार्यक्रम किया गया।जिसके मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सुनील गुप्ता थे।क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें सुदृढ करने का काम किया है।वही महिलाएं अपने कामो से नई उड़ान भर रही हैं जिसका सपना प्रधानमंत्री ने देखा था।कहा कि गांव गांव चौपाल लगाकर जो लोग योजनाओं से किसी कारण वंचित थे उन्हें रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ दिलाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य जो भी योजनाएं केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हैं उन्हें पात्र लाभार्थियों तक पहुचना है।सभी से अपील किया कि आपलोग स्वयं सहायता समूह के माध्यम से और लोगो को जोड़े जिससे उन्हें लाभ मिल सकें।कहा कि प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण संदेश की कोई देश तभी उन्नति करेगा जब
उस देश की महिलाएँ उन्नति करेगी।जहां नारी का सम्मान नही वह देश पतन की तरफ जाएगा निश्चित है।उक्त अवसर पर साभागर में उपस्थित लोगों ने कलकत्ता से लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण भी सभी ने देखा।इस अवसर पर भाजपा मंडल संयोजक रामकृत चौहान,मण्डल उपाध्यक्ष जफरुल हसन,मंडल उपाध्यक्ष राजीव पांडेय,अनिल राजभर,रितेश चौरसिया,एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह, एपीओ अनूप कुमार सहित सभी ब्लॉक कर्मी और कर्मचारी मौजूद थे।