पूर्व सांसद व जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा के द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए। गाजीपुर जनपद में कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसी बीच अन्धोखर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान अमरनाथ बिंद के देख रेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अभिनव सिन्हा ने कहा कि जब इस देश की कमान 2014 से मोदी जी के हाथों में गई। और पूरा उनका प्रयास रहा है की कैसे पंक्ति में खड़ी अंतिम व्यक्ति की जीवन में बदलाव लाया जाए। जीवन में सुधार लाया जाए। और उसी के तहत बिना थके बिना रुके पिछले 10 वर्षों में उन्होंने समाज के साथ-साथ भारत के भविष्य को बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ परिवार को पक्का मकान नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देने का काम किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर जिले में 90 हजार परिवार को पक्का मकान बनाकर दे दिया गया है। और 20 हज़ार लोगों का पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिल गई है। उनका भी बहुत जल्द पक्का मकान बन जाएगा। अभिनव सिन्हा ने कहा कि हमारा देश और गाजीपुर जिला बहुत बड़ा है। जिसमें बहुत बड़ी आबादी है। अभिनव सिन्हा ने अभी हाल ही में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार तो बहुत बनी और नेता भी बहुत बने मगर पहली बार ऐसी सरकार आई जो ब्लॉक से तहसील से जिला कार्यालय से अधिकारियों उठाकर जनता के बीच भेज दिया की जाकर जनता की समस्या समझे। अभिनव सिंह ने कहा कि कुछ लोग विकसित भारत अभियान का भी मजाक उड़ाया लेकिन मजाक उड़ाने वाला अपने तो कभी जनता के बीच गया ही नहीं और जब सरकारी कर्मचारी आते हैं तो उनको कष्ट होता है। अभिनव सिन्हा ने कहा कि देश में करीब 12 करोड़ परिवार को शौचालय देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया प्रधानमंत्री जी जब लाल किला से स्वच्छता की बात कीए और शौचालय की बात कीए तो उनका लोगों ने मजाक उड़ाया मगर वह मजाक उड़ाने वाले जनता का कष्ट कभी नहीं समझ सके की शौचालय नहीं होने से उनके जीवन में कितना दिक्कत आती है। यह दिक्कत अगर कोई समझ तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा उन्होंने कहा कि 55 करोड़ लोगों का आज मुफ्त में चाहे सरकारी अस्पताल हो चाहे प्राइवेट अस्पताल हों 1 साल में 5 लाख रुपए का मुक्त इलाज कराने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। अभिनव सिन्हा ने पीएम किसान सम्मन निधि योजना के तहत सीधे किसानों के खातों में₹6000 सालाना मिलने वाली योजना का भी जिक्र किया कहा कि 6 हज़ार रुपए सलाना मिलने से उन छोटे छोटे किसानों को मदद मिलता है। अभिनव सिन्हा के साथ इस कार्यक्रम में कई नेता मौजूद रहे।