बलिया में एसपी देवरंजन ने जनहित तथा प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से 3 निरीक्षकों एवं 19 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। जिसमें 2 थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र भी शामिल है। इसके साथ ही एसपी ने थानाध्यक्ष पकड़ी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस की बदलाव से जिले में हड़कंप मच गया।एसपी देवरंजनने प्रभारी निरीक्षक को उभांव डीके श्रीवास्तव को प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक विपिन सिंह को प्रभारी मीडिया सेल को प्रभारी निरीक्षक उभांव, प्रभारी डीसीआरबी राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी का चार्ज दिया है। सात ही थानाध्यक्ष पकड़ी पवन को एसपी ने पुलिस लाइन के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है।पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सरफराज को एसएसआई गड़वार, उप निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज थाना सुखपुरा, उप निरीक्षक राजेश वर्मा को एसएसआई थाना सुखपुरा, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को थाना फेफना उप निरीक्षक सुशील दुबे को एसएसआई थाना बैरिया, उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव व नीरज यादव को थाना हल्दी, उप निरीक्षक लालमणि सरोज को प्रभारी चौकी गोपालनगर थाना रेवती, उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को एसएसआई थाना बांसडीह, उपनिरीक्षक शकील अहमद को थाना बांसडीह बनाया गया है।इसके अलावा उप निरीक्षक ओम सिंह को थाना सहतवार, उप निरीक्षक उदय राज यादव एवं रणजीत सिंह को थाना रसड़ा, उपनिरीक्षक बचऊ राम प्रजापति को थाना भीमपुरा, उप निरीक्षक राज केसर सिंह को चुनाव सेल, उप निरीक्षक कमलेश पाठक को थाना दोकटी तथा उप निरीक्षक अजय यादव को थाना पकड़ी के लिए भेजा गया है। एसपी ने आदेश से अवगत होकर तत्काल अनुपालन करने का निर्देश दिया है।