अम्बेडकरनगर में जहांगीरगंज थाना इलाके के राम गुलामपुर गांव के बाहर तालाब किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह कल बारात गया था और आज सुबह उसका शव मिला है।जहांगीरगंज थाना इलाके के रामपुर गुलाम गांव निवासी 45 वर्षीय बबलू पांडेय का मंगलवार सुबह गांव के बाहर तालाब के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीणों ने शव देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना परिजनों और पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक कल बारात में गया था और सुबह उसका शव मिला है। थानाध्यक्ष जहांगीरगंज प्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।