बलिया के चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय एक महिला असंतुलित होकर गिर गई। जिसके चलते महिला के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उसे गंभीर चोटें आयी हैं, गनीमत रही की वह ट्रेन के नीचे नहीं गई, वरना जान भी जा सकती थी।चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी नूरजहां (58) अप सारनाथ एक्सप्रेस पर सवार हो रही थीं, तभी असंतुलित होकर गिर पड़ी। पैर कटने की वजह से नूरजहां की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सारनाथ एक्सप्रेस का समय चितबड़ागांव में सुबह 8:50 निर्धारित है। ट्रेन स्टेशन पर पांच मिनट विलंब से पहुंची थी। महिला भी लेट थी, आनन-फानन में उसने ट्रेन पकड़ने की कोशिश की जिसके चलते उसके साथ यह हादसा हुआ। गंभीर अवस्था में महिला को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।