चितबड़ागांव। नगरपंचायत कार्यालय में विगत नौ दिन से चल रहा तालाबंदी व धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के सभासदों ने ईओ अनिल कुमार पर जिला अधिकारी के निर्देशन में जांच टीम द्वारा करोड़ों रुपए फर्ज़ी भुगतान मामले में दोष सिद्ध हो जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशशित सभासदों ने नगरपंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन चालू कर दिया था। 13 फरवरी मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर अतेत्र मिश्रा ने ईओ अनिल कुमार पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए जल्द से जल्द स्थानांतरित कराने की बात कही और तालाबंदी व विरोध प्रदर्शन को समाप्त कराया।उप जिलाधिकारी व सभासदों के वार्ता के दौरान सभासदों ने कहा कि ईओ अनिल कुमार पर एफआईआर होने के बाद यदि 10 दिनों के अन्दर गिरफ्तारी नहीं हुई तो फ़िर हम लोगों तालाबंदी करने को बाध्य होंगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।