सिकंदरपुर बलिया -क्षेत्र के बालुपुर निवासी व प्रधान प्रतिनिधि चंदन गोंड को भाजपा के एस टी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रवासियों में काफी हर्ष व्याप्त है ।जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर चंदन गोंड ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे इम्मानदारी व निष्ठा से निर्वहन करूँगा व अपने कार्यकर्तावो व अपने पदाधिकारियो का सम्मान करूँगा। इस दौरान उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप गोंड़,आनन्द प्रधान जेठवार,बबलू प्रधान महथापर,राजू प्रधान दिघेड़ा,मुकेश,मोती,रामनाथ ,गुड़ु यादव,रघुनाथ, जितेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव,नरेंद्र वर्मा,तेजप्रताप, मुन्ना गुप्ता, किशन शाह,राजन राजभर, मिंटू तिवारी आदि रहे।