मऊ। मंगलवार को दिन में 11:00 बजे यूथ कांग्रेस कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक की गई जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार सिंह द्वारा अध्यक्षता की गई।बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा के प्रत्याशी श्री माधवेंद्र बहादुर सिंह ने संगठन को मजबूत करने व 2024 के लोकसभा के चुनाव में सरकार बनाने के लिए प्रेरित किया।पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि यूथ किसी भी संगठन का रीङ होता है।संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि कई दशकों से मऊ नेता विहीन रही है।पार्टी द्वारा जो निर्देश हम युवाओं को प्राप्त होगा उसमें हम सभी युवा पदाधिकारी मिलजुल कर पार्टी को मजबूत करने एवं आने वाले लोकसभा के चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से रवि प्रकाश सिंह गोपाल,अभिषेक सिंह,संतोष पांडे,मनीष सिंह,मानवेंद्र बहादुर सिंह,संजय सिंह,राजू सिंह,राजेश पासवान,सुभाष राम एवं दर्जनों कांग्रेसी जन उपस्थित रहें।