चीफ ब्यूरो, अनुराग सिंह, इन्दारा। कोपागज ब्लाक के इंदारा में जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता शक्ति सिंह का युवा नेता पुनीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।भाजपा नेता शक्ति सिंह का इंदारा बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता शक्ति सिंह इंदारा बाजार पहुंचे। इस दौरान उनके साथ समर्थक मौजूद रहे। जगह जगह-शक्ति सिंह का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपने जन सम्पर्क के दौरान शक्ति सिंह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आहवान किया। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान ज़ुबैर अहमद,विजय बहादुर सिंह,नीरज पांडे,स्वराज सिंह रानू,पुनीत सिंह,राजेन्द्र सिंह,शंशाक पान्डेय,शेषनाथ सिंह,भोला शर्मा,धनंजय सिंह,मानसिंह,अभिनाश खरवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।