इन्दारा। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व द्वारा मंगलवार को विजय मौर्या को समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुना गया है।जिसे लेकिन जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं में खुशी व्याप्त है।अदरी नगर पंचायत निवासी विजय मौर्या ने पार्टी को धन्यवाद देते हुए युवा नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए नौजवानों,किसानों,गरीबो,शोषितों की आवाज बुलंद करता रहूंगा। इस दौरान सपा नेता विजय मौर्य उर्फ कृष्णा,अमित मौर्य,संतोष यादव, यशवंत सिंह,अभिमन्यु यादव,चंदन चौरसिया,चंदन कुशवाहा,इंतेखाब आलम पूर्व चेयरमैन,अकील अंसारी,श्रवण मौर्य,खादिम अंसारी आदि ने एक दूसरे को मिठाईयां खिला कर खुशी व्यक्त किए।