मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर विधान सभावार खराब प्रगति वाले मतदेय स्थलों के बूथ लेवल अधिकारियों की समीक्षा के दौरान विधान सभा मुहम्दाबाद गोहना में एक बूथ लेवल अधिकारी के अनुपस्थित होने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य दिनांक 27 अक्टूबर 2023 से गतिशील है। इसके दृष्टिगत जनपद के चारों विधानसभाओं में खराब प्रगति वाले मतदेय स्थलों के बूथ लेवल अधिकारियों की समीक्षा प्रतिदिन जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है,जिससे मतदाता सूची में अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से निकालने हेतु संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए जा सके।आज बूथ लेवल अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र 355 मोहम्मदाबाद गोहाना के बूथ संख्या 104 पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर कक्ष संख्या 01 ज्ञानती देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।