मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई टी आई एवं कौशल विकास के सयुक्त तत्वावधान में सैनिक आई०टी०आई० एवं सैनिक फार्मेसी कॉलेज परिसर ताजोपुर मऊ में रोजगार मेला एवं कैरियर काउन्सिलिंग का आयोजन किया गया। रोजगार गेले में NSDC (नेशनल स्किल डेवेलपमेन्ट कार्पोरेशन), टीग लीज प्रा०लि०, डुरकी स्टालियन प्रा०लि०,शिवशक्ति बायोटेक प्रा०लि० एवं महामाया विकास गारमेन्ट्स लि०,द्वारा प्रतिभाग कर 317 अभ्यर्थियों में से 215 का चयन किया गया, तथा फार्मेसी के 69 अभ्यथियों का काउन्सिलिंग के माध्यम से फार्मेसी में रोजगार के उभरते नये अवसरों से अवगत कराते हुए प्रेरित किया गया।रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में कार्यालय के जिला सेवायोजन अधिकारी सहित सेवायोजन कार्यालय एवं सैनिक आई०टी०आई० एवं सैनिक फार्मेसी कॉलेज के कर्मचारी उपस्थित रहें।