आज यानी 11 दिसंबर को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को प्रतिदिन की तरह अपडेट किया है। इस दौरान कुछ शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ पैसों का बदलाव जरूर देखने को मिल रहा है। ऐसे में आगर आप वाहन चलाते हैं तो उससे पहले जान लें कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की क्या कीमत है।कारोबारी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 11 दिसंबर की सुबह 6 बजे देश में मौजूद तेल कंपनियों ने देश के हर छोटे-बड़े शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दीं है।हालांकि राष्ट्रीय स्तर पर आज भी कीमतों को स्थिर रखा गया है लेकिन ईंधन की कीमतों के रिवीजन के दौरान कुछ शहरों में तेल की कीमतों में कुछ पैसों का बदलाव जरूर देखने को मिल रहा है। जानिए आपके शहर में क्या है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत।