कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में पांच दिसंबर को इंदिरापुरम के रहने वाले आभूषण कारोबारी निशांत सरवैया को उनके साथी सौरभ के साथ तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी ही कार में अगवा कर लिया था। बदमाशों ने कारोबारी के साथ जमकर मारपीट की और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पहले सौरभ को उतारा उसके बाद बागपत की तरफ ले जाते हुए व्यापारी को कार से उतार दिया।कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में पांच दिसंबर को इंदिरापुरम के रहने वाले आभूषण कारोबारी निशांत सरवैया को उनके साथी सौरभ के साथ तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनकी ही कार में अगवा कर लिया था।बदमाशों ने कारोबारी के साथ जमकर मारपीट की और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पहले सौरभ को उतारा उसके बाद बागपत की तरफ ले जाते हुए व्यापारी को कार से उतार दिया।इस मामले में पुलिस कई दिन से सौरभ की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि आज सुबह नितिन और सौरभ एक बाइक पर जा रहे थे। बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के पास पुलिस की नितिन और सौरभ से मुठभेड़ हो गयी।नितिन ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। सौरभ और नितिन दोनों हापुड़ के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि व्यापारी से लूटी गई रकम में से साढ़े 32 लाख रुपये की रकम बरामद हो गई है।पुलिस अभी तक स्पष्ट नहीं है आखिर व्यापारी से लूटी गई रकम कितनी थी। क्योंकि न व्यापारी ने अभी तक बताया है और न ही बदमाशों ने बताया है कि उन्हीने कितनी रकम लूटी थी।