पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक ने कहा कि अफगानिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की तुलना में बेहतर क्रिकेट खेला। पाकिस्तानी चैनल ए स्पोर्ट्स से बात करते हुए शोएब मलिक ने कहा कि अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में पाकिस्तान से उम्दा प्रदर्शन किया। शोएब ने कहा कि अफगान टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट को प्रभावित किया है।अफगानिस्तान ने इस बार वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। अफगानिस्तान ने 9 में से चार मैच जीते और लास्ट तक सेमीफाइनल की रेस में बना रहा। अफगानिस्तान का प्रदर्शन देखकर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने अपनी ही टीम से तुलना कर दी।पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शोएब मलिक ने कहा कि अफगानिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की तुलना में बेहतर क्रिकेट खेला। पाकिस्तानी चैनल ए स्पोर्ट्स से बात करते हुए शोएब मलिक ने कहा कि अफगानिस्तान ने 2023 विश्व कप में पाकिस्तान से उम्दा प्रदर्शन किया। शोएब ने कहा कि अफगान टीम ने वर्ल्ड क्रिकेट को प्रभावित किया है।बता दें कि शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी मुश्किल से जीत दर्ज की। 47.3 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत नसीब हुई। अफगानिस्तान ने मैच को एकतरफा नहीं होने दिया। अफगानिस्तान ने 9 से चार मैच जीते। पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के साथ है। पाकिस्तान ने 8 में से चार मैच जीते हैं।पाकिस्तान को वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन सा है। इंग्लैंड के खिलाफ उसे कोई चमत्कार ही बचा सकता है। अगर चमत्कार होता है और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचाता है तो वह भारत से भिड़ेगा।