Pashmina Roshan Birthday हाल ही में पश्मीना रोशन 28 साल की हो गईं। ऋतिक रोशन की कजिन ने घर पर बर्थडे सेलिब्रेट किया जहां अभिनेता की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं। पश्मीना ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें सबा को 90 दशक की हीरोइन लुक में दिखीं। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) ने 10 नवंबर 2023 को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री ने अपने बर्थडे बैश की ढेर सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।ऋतिक रोशन की चहीती बहन पश्मीना के बर्थडे सेलिब्रेशन में पूरा रोशन परिवार और उनके खास दोस्त भी शामिल हुए थे। पश्मीना का बर्थडे थीम रेट्रो था। इस वजह से पार्टी में मौजूद सभी लोग रेट्रो लुक में नजर आईं। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी इस बैश का हिस्सा रहीं।पश्मीना रोशन के बर्थडे में सबा आजाद 90 के दशक की हीरोइन लग रही थीं। अभिनेत्री ने स्ट्रैपी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने एक मखमली शॉल के साथ स्टाइल किया था। छोटे बाल, ब्लैक ग्लव्स और माथे पर लगा रेट्रो स्टाइल की एक्सेसरी में सबा स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, ऋतिक रोशन पैंट, व्हाइट शर्ट, स्पेक्स और ब्लैक हैट में हैंडसम लग रहे थे।बर्थडे गर्ल पश्मीना रोशन भी हसीन लग रही थीं। उन्होंने पीच कलर की ड्रेस पहनी थी और चीनी ट्रेडिशनल प्रिंटिंग हैंडहेल्ड फैन से अपने लुक को पूरा किया था। उन्होंने बालों में मखमली एक्सेसरीज भी कैरी की थी। कुल मिलाकर पश्मीना भी अपने बर्थडे पर कमाल की लग रही थीं।पश्मीना रोशन ने बर्थडे फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सूरज के चारों ओर एक और साल, उन लोगों के साथ जश्न मना रही हूं, जो मेरे सबसे ज्यादा क्लोज हैं। मेरी स्पीकईजी में एक छोटी सी झलक। यह समय स्पेस और युग को पार करती है। इंस्टा मुझे ज्यादा लोगों को टैग क्यों नहीं करने देता है?" पश्मीना के पोस्ट पर सबा आजाद ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत सारा फन मेरी पिशू और पांचवीं फोटो भी मजेदार है सुरानिका।"
ब्वॉयफ्रेंड' Hrithik Roshan की बहन पश्मीना के बर्थडे बैश में रेट्रो लुक में पहुंचीं Saba Azad, देखें फोटोज
नवंबर 11, 2023
0
Tags