आजमगढ़ जिले की पुलिस ने रेप के बाद हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़ित ने सात नवंबर को दीदारगंज थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने मेरी बहन के साथ रेप किया। बहन ने जब रेप का विरोध किया तो आरोपी ने डुपट्टे के सहारे जान से मारने का प्रयास भी किया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होते ही आरोपी की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।