स्विटजरलैंड के बर्न एयरपोर्ट पर एक जेट विमान की लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान लैंडिंग के लिए आगे बढ़ रहा है और वो तेज हवाओं से जूझ रहा है।
ये तेज और जोरदार हवाएं विमान को बुरी तरह झकझोर देती हैं। मैथियास हेनी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में विमान के सुरक्षित उतरने से ठीक पहले का वो खतरनाक पल दिखाई देता है, जिसमें विमान लैंडिंग के अंतिम चरण के दौरान खराब मौसम से गुजर रहा है।
पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
ये हवाएं इतनी तेज थीं कि विमान डगमगा गया और एक तरफ झुक गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये विमान कतर के सरकारी प्रतिनिधिमंडल को लेकर आया था। एयरबस A319 विमान तेज क्रॉसविंड के बीच लैंडिंग करता नजर आया। 35 नॉट तक की तेज हवाओं के कारण विमान हवा में तेजी से झुका लेकिन पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एविएशन फोटोग्राफर मैथियास हैनी ने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान पहाड़ों के बीच से गुजर रहा है और 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।
