वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने वहां के तेल की बिक्री का जिम्मा निजी कंपनियों को सौंपा था। इनमें दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में शामिल विटोल भी थी।
अब इन ठेकों को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप लगा है कि कि विटोल को यह ठेका करोड़ों के चंदे के बदले में दिया गया था। साथ इसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका भी बताई जा रही है।
रायटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मादुरो की गिरफ्तारी से पहले ही वेनेजुएला के तेल को लेकर वेंस और विटोल से जुड़े तेल कारोबारी जॉन एडिसन की डील हो चुकी थी। पूरी डील में इस कंपनी को कम से कम 6,300 करोड़ तक के मुनाफे की संभावना जताई गई है। इस खुलासे के बाद सीनेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीनेट की डेमोक्रेट सांसद मैगी हसन ने वेंस से 14 दिसंबर तक एडिसन और विटोल के साथ हुई बैठकों और तेल बेचने का लाइसेंस देने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।
वेंस में आरोपों को झूठ बताया
जेडी वेंस के प्रवक्ता ने आरोपों को झूठा बताया है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग का कहना है कि विटोल को मेरिट की वजह से चुना गया है। अगर इन आरोपों की जांच आगे बढ़ती है तो वेंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
