देवल संवाददाता, मऊ। बीपी,शुगर जानें,आंखों को पहचानें अभियान कार्यक्रम के तहत शनिवार को चिरैयाकोट नगर पंचायत भवन में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध चिकित्सक,संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने बताया कि हास्पिटल द्वारा जनपद भर में जनमानस के स्वास्थ्य जागरुकता के लिए बीपी,शुगर जानें,आंखों को पहचानें कार्यक्रम के तहत जगह-जगह निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों का परीक्षण किया जाएगा। डॉ सिंह ने बताया कि आने वाले ठंड के मौसम में आंखों की सुरक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।चिकित्सक में आयुष्मान योजना से आंखों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। इस अभियान में हृदय रोग,हड्डी रोग,हार्ट अटैक, आईवीएफ व अन्य रोगों के लक्षणों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अभियान के तहत शिविर में 138 लोगों का ब्लड प्रेशर,शुगर व आंखों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया।
