देवल संवाददाता, बिलरियागंज, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं *ऑपरेशन वज्रपात* के तहत दिनांक *11.11.2026* को थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहे एवं कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्तों द्वारा अवैध असलहों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित की गई थी। इस प्रकार अवैध असलहों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।
प्रथम गिरफ्तारी- दिनांक *11.11.2026* को उ0नि0 अक्षयदीप सिंह मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा ग्राम इमलीपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से अभियुक्त *विकास यादव पुत्र संतराज यादव निवासी ग्राम कुर्थीपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस .315 बोर* बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर *मु0अ0सं0 261/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
द्वितीय गिरफ्तारी-दिनांक *11.11.2026* को उ0नि0 संतोष कुमार पाठक मय हमराह पुलिसकर्मियों द्वारा गोरिया नहर पुलिया के पास से अभियुक्त *विकास यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी वार्ड नं0 11 शिवनगर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस .315 बोर* बरामद हुआ। इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर *मु0अ0सं0 262/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
