देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को नवागत तहसीलदार भानु प्रताप सिंह और अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान तहसीलदार ने अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त करने के साथ ही न्यायिक कार्यों को बेहतर एवं सुचारु ढंग से संचालित करने पर चर्चा की। ललितपुर से स्थानांतरित होकर लालगंज आए तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से फतेहपुर जनपद के निवासी हैं और पूर्वांचल में उनकी यह पहली तैनाती है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। पीड़ितों की ओर से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी तथा उनका समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की। इस पर अधिवक्ताओं ने भी सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही तहसील में न्यायिक कार्यों के दौरान आने वाली कुछ समस्याओं एवं कमियों की ओर तहसीलदार का ध्यान आकृष्ट कराया। तहसीलदार ने संबंधित समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा वादकारियों को समय से न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विंध्यवासिनी राय, समर बहादुर सिंह, नगेंद्र सिंह, धर्मेश पाठक, अमरनाथ यादव, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक कुमार अस्थाना, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामसेवक यादव, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, कैलाश सिंह, राजनाथ यादव, प्रसिद्ध नरायन सिंह, सत्यदेव यादव, सूर्यमणि यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, हरी यादव, संतोष कुमार राय सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
नवागत तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ की परिचयात्मक बैठक, पीड़ितों के प्रार्थना पत्रो त्वरित न्याय का दिया भरोसा
नवंबर 26, 2026
0
Tags
