कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।पैथोलॉजी विभाग में आज प्री-दीपावली सेलिब्रेशन के उपलक्ष्य में एलाइड एंड हेल्थकेयर के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली निर्माण एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, रचनात्मकता एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को प्रकाश, ज्ञान एवं सकारात्मकता का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अज्ञानता से ज्ञान की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को “तमसो मा ज्योतिर्गमय” अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम एलाइड एंड हेल्थकेयर के नोडल अधिकारी / विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गौतम ,
रेडियोलॉजी के नोडल डॉ विवेक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में डॉ. राजेश्वरी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
इस अवसर पर विभाग के उपस्थित संकाय सदस्यों डॉ. अज़फ़र जमाल, डॉ. आशीष एवं डॉ. श्वेता ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।डॉ उमेश वर्मा , डॉ मुकेश राणा , डॉ वीरेन्द्र यादव डॉ चन्द्रभान ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया
रंगोली की आकर्षक कलाकृतियों एवं दीपों की जगमगाहट ने पूरे विभाग को उत्सवमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति और दीपावली के वास्तविक संदेश को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्षोल्लास एवं दीपावली की शुभकामनाओं के साथ किया गया।
“ज्ञान के प्रकाश से जगमगाया पैथोलॉजी विभाग, एलाइड एंड हेल्थकेयर के विद्यार्थियों ने रंगोली एवं दीप प्रज्वलन से मनाया प्री-दीपावली उत्सव।”
