देवल संवाददाता, आजमगढ़। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों को सीज कर दिया। इनमें काली फिल्म और हूटर लगी स्कॉर्पियो तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल शामिल है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में एक नवंबर की रात थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान एक स्कॉर्पियो में काली फिल्म और हूटर लगा मिला। वहीं, एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के चलती पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार सीज कर दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।
