देवल संवाददाता, गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा बताया गया कि 182 सहकारी उर्वरक विकी केन्द्रों को 4230 मैं०टन यूरिया एवं 101 सहकारी विकी केन्द्रों को 1815 मैं०टन डी०ए०पी० का आवंटन कर दिया गया है।। आवंटित उर्वरक का नियमानुसार प्रेषण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। आवंटन के पश्चात अभी भी जनपद के बफर गोदाम में 4533 मैं०टन यूरिया एवं 1760 मैं०टन फास्फेटिक उर्वरक आरक्षित है। जनपद में उर्वरक की किसी भी प्रकार की कोई कमी नही है। जिलाधिकारी द्वारा सहकारी उर्वरक विकी केन्द्रों से निर्बाध उर्वरक उपलब्धता, वितरण एवं निगरानी सुनिश्चित किये जाने के लिए जनपद के सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को रेण्डम आधार पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये है, जिसके कम में उप जिलाधिकारी, सेवराई, जमानियाँ, सैदपुर, सदर मुहम्मदाबाद, जखनियाँ एवं कासिमाबाद द्वारा निरीक्षण किया गया है और उनके द्वारा कृषकों को खतौनी/फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर कृषि विभाग के प्रति हेक्टेयर संस्तुत उर्वरक मात्रा (07 बोरी यूरिया एवं 05 बोरी फास्फेटिक उर्वरक) का कड़ाई से पालन करने हेतु समिति कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है। साथ ही समिति सचिव को यह भी निर्देश दिया गया है कि समिति पर उर्वरक लेने हेतु उपस्थित कृषकों की संख्या एवं उपलब्ध उर्वरक स्टाक का इस प्रकार से वितरण करना है कि अधिक से अधिक कृषकों को उर्वरक प्राप्त हो सकें।
सहकारी उर्वरक विकी केन्द्रों को 4230 मैं०टन यूरिया एवं 1815 मैं०टन डी०ए०पी० का आवंटन, सभी सहकारी समितियों से उर्वरक वितरण का कार्य शुरू
नवंबर 04, 2026
0
Tags
