देवल संवाददाता, मऊ। सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने अवगत कराया है की 21 नवम्बर,2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के आदेशानुसार माननीय कार्यपालक अध्यक्ष,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में एनआई एक्ट के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु 21 नवम्बर,2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं,उक्त के क्रम में जनपद मऊ में भी 21 नवम्बर 2026 को एनआई एक्ट,1881 की धारा-138 से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा हैविशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,सोशल/डिजिटल मीडिया,रेडियो/एफएम आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश सम्बंधित को दी गयी,ताकि आमजन एवं संबंधित पक्षकारों को इसकी जानकारी प्राप्त हो सके तथा अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
एनआई एक्ट,1881 की धारा-138 से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत आयोजन 21 नवम्बर को
नवंबर 18, 2026
0
Tags
